संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर* । पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित रामेश्वर बारी मौर्य बस्ती के पास बुधवार को पूर्वाहन लक्ष्य कोचिंग सेन्टर रामेश्वर की ओर से आधुनिक ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा देशहीत में कारगर हथियार साबित होगा। बच्चों को समय समय पर उत्साहवर्धन व देश विदेश की प्रतिस्पर्धाओ में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। शिक्षक के साथ अभिभावक इस दिशा में सकारात्मक सहयोग दिए जाने की जरूरत है।
इस अवसर पर उन्होंने ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने संस्थान का नाम रोशन किया।
इस मौके पर श्रीमति मौर्य ने यह भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम की बातें आज धरातल पर सच के रूप में परिवर्तित हो रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक जय प्रकाश मौर्य ने कहा कि मेरे लक्ष्य कोचिंग सेंटर के नौनिहाल बच्चों ने चंद दिनों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर हर बच्चो को दांतो तले उंगली दबाने के लिए विवश कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान घनश्याम सिंह यादव (ग्राम प्रधान), सुनील कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सुरेश कुमार पटेल, संगीता विश्वकर्मा , प्रकाश मौर्य, रितेश यादव, लल्लन यादव, गौरव मौर्य, पूर्व प्रधान डा.राम प्रसाद,शनी मोदनवाल,त्रिभुवन मौर्य सहित कई तकनीकी जानकर व छात्र उपस्थित रहे।
(फोटो)