संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* बड़ागाँव थाना क्षेत्र के करोमा गाँव मे ग्राम सभा की जमीन पर किये जा कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी (पिंडरा) को शिकायती पत्र देकर कब्जे को रोकने की गुहार लगाई। साथ ही साथ 112 पुलिस सहायता पर फोन करके कब्जे की सूचना दी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्य को पुलिस ने रोकवा दिया।
ग्रामप्रधान अलका यादव के प्रतिनिधि भगत यादव ने बताया कि आ0न0 116 रकबा 1.602 श्रेणी 53(घ) राजस्व अभिलेख में झाड़ी के खाते में दर्ज है। जिसके आंशिक भाग पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हुआ है।शेष भू भाग झाड़ी के रूप में पड़ी है। राजस्व गांव गहरवार पुर के सन्तोष सिंह, सतीश सिंह, ऋषिनारायन सिंह व रमेश सिंह द्वारा एक अदद जेसीवी व 6 ट्रैक्टर लगाकर झाड़ी काटकर जमीन पर अपना बताकर कब्जा कर रहे है। उक्त की सूचना एसडीएम पिंडरा को देकर तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर मय रिपोर्ट की गई कि उपरोक्त भूमि करोमा ग्राम पंचायत की है। 112 नम्बर पर भी सूचना दिया गया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची ,आने की सूचना पर कार्य को बंद करा दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस के सामने रात में कब्जा करने की आशंका जताई है।अब देखना यह है कि जमीन ग्राम पंचायत की है कि काश्तकार की है। जमीन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है।