UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समूह से जुड़ने के लिए खंड विकास अधिकारी ने की पहल

Updated on: 13 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर जलालपुर कस्बा स्थित सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन कार्यालय पर संगठन कि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अब महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है आप सब लोग अपनी जरूरत को समूह के माध्यम से आसानी से हल कर सकती हैं और समूह के द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष जफरून एजाज ने खंड विकास अधिकारी के समक्ष सई नदी के दोनों किनारों पर पक्का घाट बनवाने की मांग की और कहा कि इससे महिलाएं निर्भीक होकर छठ पूजा एवं देव दीपवाली मना सकेंगी और ग्राम संगठन अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विकास खंड जलालपुर में समाज कल्याण द्वारा संचालित सर्वोदय इन्टर कालेज खुलवाया जाए जिससे शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर न जाना पड़े खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम संगठन की ये दोनों मांग सर्व समाज के लिए हितकारी है अतः इन दोनों मांग पर अतिशीघ्र कार्य होगा इस अवसर पर समूह की सुभावती, काजल शा, नीलू गुप्ता, कामना देवी, रेहाना, रजिया, लक्ष्मी, ज्योति , अक्कुन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News