अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। हरहुआ विकास खंड मुख्यालय से बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता वाहन को संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रीमियम के लिए दो प्रतिशत अंशदान कृषको को देना है शेष सरकार वहन करेगी।खरीफ के सीजन में धान, ज्वार, मक्का, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, सोयाबीन और मूंगफली के लिए बीमा करा सकते है। बीमा बैंक, जन सेवा केंद्र,भारत सरकार के पोर्टल एवं अधिकृत बीमा कार्यालय पर करा सकते है।
क्षतिपूर्ति के लिए टोल फ्री नंबर, बैंक शाखा, कृषि या उद्यान विभाग कार्यालय या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिये सूचना दे सकते है।