पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर। जनपद जौनपुर के बरसठी विकास खण्ड अंतर्गत ग्रामसभा आलमगंज निवासी समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रशीद के बड़े भाई मोहम्मद शरीफ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) डॉ. हैदर अब्बास चांद मोहम्मद शरीफ के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत मोहम्मद शरीफ के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।डॉ. हैदर अब्बास चांद ने कहा कि मोहम्मद शरीफ का निधन परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिजनों को इस कठिन एवं दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रशीद सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। डॉ. हैदर अब्बास चांद ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं क्षेत्र के लोगों ने भी मोहम्मद शरीफ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।