पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर ज़फराबाद। कस्बे के नासही मोहल्ला मे बाबा लाल दास मंदिर मे बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन दिवस मनाया गया, श्रद्धांलुओं ने बाबा को नहला धुलाकार, उनका श्रृंगार करके एकादशी के दिन उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया इस अवसर पर नगर मे हारे का सहारा बाबा खाटूश्याम की शोभायात्रा निकाली गयी, शोभा यात्रा कस्बे से होते हुए बाबा लालदास मंदिर पहुंची। जन्मदिन कार्यक्रम के बाद आयोजक सुशील मोदनवाल द्वारा विशाल भंडारा का भी आयोजन रहा जहाँ श्रद्धांलूओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आरती देवी, रेनू वर्मा, सारिका, रजनी, प्रियांशी गुप्ता, सुशील मोदनवाल , मानस मोदनवाल, ईश्वरचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। व्यस्था के मद्देनजर चौकी इंचार्ज राधेश्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।