UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का भव्य स्वागत, चिकित्सकों ने किया स्वागत अभिनंदन

Updated on: 23 July, 2026

लोकप्रियता का आधार सम्मानभाव, मतदाता जागरूकता का भी दिया संदेश : अजीत प्रजापति

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर

जौनपुर शाहगंज भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ’ का उनके आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चिकित्सा जगत में अपनी उपलब्धियों के लिए पहचानी जाने वाली आजमगढ़ रोड़ बाईपास दादर पुल स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रेमचंद चित्रवंशी संग डॉक्टर मौल श्री चित्रवंशी ने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका माल्यार्पण कर के उनका सम्मान किया। साथ ही उनका मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया । इस दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अजीत प्रजापति को संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. मौलाश्री चित्रने कहा कि अजीत प्रजापति का सरल स्वभाव और सभी के प्रति सम्मान की भावना ही उनकी पहचान है, इसी कारण उन्हें हर वर्ग का स्नेह मिल रहा है इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों द्वारा लोकप्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि उनके स्वभाव में शुरू से ही सभी के प्रति आदर और सम्मान रहा है। यही कारण है कि इस जिम्मेदारी के बाद भी उन्हें लगातार सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे उन्होंने मतदाता जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि जिन लोगों का अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया है या जिनके फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर उसे सही करा लें, ताकि ‘एक मतदाता–एक मतदान’ के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके और लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति के आवास पर डॉ. प्रेमचंद चित्रवंशी (डॉ. मौल श्री चित्रवंशी ) अपनी टीम के साथ स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए इस स्वागत केके में सुरेश धुरिया जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, अशोक राजभर मंडल उपाध्यक्ष जमुनिया, डॉ. प्रज्ञा चित्रवंशी, मोनू मंडित, अनिल प्रजापति, अशोक बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News