UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

धीरपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ, कल होगा मुख्य अनुष्ठान

Updated on: 05 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विजयगिर (धीरपुर) में नव-निर्मित ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ बुधवार सुबह कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 7 बजे से ही गांव में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भक्ति गीतों, शंखनाद और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा में घोड़े, डीजे और भक्ति संगीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पड़ान एवं डीह बाबा स्थान पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात यात्रा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आयोजन समिति के प्रमुख कन्हैयालाल तिवारी, बबलू नागेश पांडेय, आशीष पांडेय, अरविंद तिवारी, लक्ष्मीनारायण तिवारी, रमेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बाला लखंदर तिवारी तथा डब्लू तिवारी सहित समस्त धीरपुर ग्रामवासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संपन्न हो रहा है समिति के अनुसार, 23 अप्रैल को मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा। वहीं 24 अप्रैल को विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।समस्त धीरपुर ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News