संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- चोलापुर में आज भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार व लोकप्रिय सांसद चंदौली परम आदरणीय Dr. Mahendra Nath Pandey जी के दिशानिर्देश पर हर महीने के सोमवार के भाती आज भी अजगरा विधानसभा के चोलापुर पावर हाउस पर विद्युत विभाग के अधिकारी एसडीओ अमित कुमार के साथ क्षेत्र से आए आगंतुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। गया कुछ गांव जैसे सुल्तानीपुर ग्राम सभा में पोल तो गड़े हुए तीन साल हो गया पर अभी तक उसपर ना तो तार पहुंचा ना ही ट्रांसफार्मर इसी तरह सुवारी गांव में तीन ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जो लगे तीन साल हो गए पर आजतक पावर सप्लाई नहीं हो पाया ट्रांसफार्मर की कुछ टेक्निकल फाल्ट है एसडीओ अमित कुमार ने आश्वासन दिया कि यह सब कार्य जल्द से जल्द पूरा कर ली जाएंगे और विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडे ने बताया कि चोलापुर क्षेत्र मैं जल्द से जल्द पुराने जर्जर तार को केवल में बदलने का कार्य किया जाएगा चोलापुर क्षेत्र में जल्द ही एक नए फिटर का कार्य भी चालू हो जाएगा ताकि विद्युत कटौती से जनता को राहत मिल सके अभी ओवरलोड होने की वजह से पावर कट का समस्या आ रहा है विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पांडे ने बताया कि माननीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे जी का यह सोच है कि हमारे वाराणसी के संसदीय क्षेत्र में विद्युत का कोई समस्या ना रह पाए मौके पर बीजेपी के चोलापुर मंडल महामंत्री प्रमोद पांडे ,चोलापुर मंडल मीडिया प्रभारी राहुल चौबे, प्रियांशु मिश्रा, यस भान सिंह(सोनू सिंह) ,रितेश सिंह ,अखिलेंद्र चौबे आदि लोग मौके पर मौजूद रहे