संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मिर्जामुराद। सेवापुरी विकास खण्ड के खरगूपुर के राजकीय हाई स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण संपन्न हुआ प्रशिक्षकों की नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व धर्म प्रार्थना से हुआ जिसे विद्यार्थियों में सभी धर्म के प्रति प्रेम एवं संभावना जागृत होने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में ध्वज शिष्टाचार संपन्न हुआ बच्चों ने प्रधानाध्यापक अध्यापिका श्रीमती अनुपमा वर्मा एवं अन्य अध्यापिकाओं के साथ जन जागरूकता रैली निकाल विद्यार्थियों के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रागिनी सिंह प्रधानाध्यापिका राजकीय हाई स्कूल बेसहुपुर उपस्थिति रही उन्होंने बच्चों को स्काउट गाइड के माध्यम से देश प्रेम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया वहीं विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए टेंट एवं टेंट गैजेट्स का मूल्यांकन करने मनोज कुमार प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल करधना ने किया वहीं छात्राओं में मौलिक गुणों जैसे सहयोग की भावना परिश्रमी होना अपना ध्यान केंद्रित करना जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई । इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान मनवास पटेल प्रदीप चतुर्वेदी एवं उमेश केसरी, स्निग्धा मिश्रा, सुनीता गौतम, प्रीति जायसवाल, स्वाति जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रही।