संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 210 / 23 धारा 147, 323, 504, 506, 307,452 भा0द0वि0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित पाण्डेय पुत्र रामप्रवेश पाण्डेय निवासी ग्राम ऐढ़े थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 30.07.2023 समय 00.35 बजे ऐढे अण्ड पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार,उ0नि0 शशि प्रताप सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर,का0 राजन कुमार,का0 उमेश कुमार थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।