अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।हरहुआ ब्लाक सभागार मे क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को गहमागहमी के साथ संपन्न हुई।बैठक मे बोलते हुए ज्वाइंटमजिस्ट्रेट/ बीडीओ हरहुआ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण आईएएस ने कहा कि शासन की योजनाओ के क्रियान्वयन मे समयबद्धता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।
अध्यक्षीय संबोधन मे ब्लाकप्रमुख विनोद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र के विकास का रास्ता गांवो और पगडंडियों से होकर गुजरता है।हम सबका साथ और सबका विकास की नीति पर चलकर हरहुआ को आदर्श ब्लाक बनायेंगे।पशुचिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 आशीष वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे,पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ समाजकल्याण निर्मला इत्यादि ने अपनी विभागीय योजनाओ के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी।केन्द्रीय मंत्री डा0 महेंद्र पांडेय के प्रतिनिधि अनिल मिश्र और विधायक टी0 राम के प्रतिनिधि गौरव सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियो का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक मे जिला महामंत्री प्रधान संघ मधुबन यादव,अनवर हाशमी,शैलेन्द्र सिंह,विद्योत्मा देवी,अलका यादव ने ग्रामप्रधानो की समस्याओ के बारे मे उपस्थित अधिकारियो को अवगत कराया।बैठक मे उपस्थित लोगो मे प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार,सीडीपीओ रमेश यादव,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,जेई आरईएस राजकिशोर सिंह,जेई लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार,दीपक चौहान,जया देवी प्रधान सहित बीडीसी व प्रधान सहित नामित अतिथि उपस्थित रहे। संचालन एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने की।