संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी ।। चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला के रहने वाले विजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि उनके ही गांव के ग्राम प्रधान उनको फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की फिराक में है उन्होंने एप्लीकेशन में बताया कि मनरेगा का काम मशीन से करवाने तथा गांव में स्वयं अतिक्रमण करने व मनरेगा मजदूरों द्वारा शिकायत करने पर उनका विरोध करने पर गली-गलौज व फर्जी मुकदमे में फसाने का लगातार ग्राम प्रधान धमकी दे रहे हैं ग्राम प्रधान एक दबंग किस्म का व्यक्ति है जिनको पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा दंडित किया जा चुका है। विजय कुमार के द्वारा बताया गया मेरे प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर उच्च उच्चस्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें