UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रेलवे सुरक्षा बल की ईमानदारी और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण

Updated on: 26 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा,यात्रियों की संरक्षा,अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आरपीएफ की सतर्कता,ईमानदारी एवं त्वरित कार्यप्रणाली के चलते विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों का खोया हुआ सामान सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंपा गया,24 जून 2026 को मऊ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15021 के कोच बी-7 से एक ग्रे रंग का ट्रॉली बैग बरामद किया गया। जांच एवं सत्यापन के उपरांत यह बैग गाजीपुर निवासी घनश्याम वर्मा को सौंपा गया। बैग में साड़ियां,कॉस्मेटिक सामग्री सहित लगभग ₹8,000 मूल्य का सामान सुरक्षित मिला।

इसी दिन आरपीएफ सलेमपुर को प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर एक लावारिस हैंड बैग मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जांच के दौरान बैग के वास्तविक स्वामी सच्चिदानंद तिवारी का पता लगाया गया। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लगभग ₹3,000 मूल्य का सामान उनके प्रतिनिधि को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।सिसवा बाजार स्टेशन पर भी एक महिला यात्री का लेडीज हैंडबैग छूट गया था,जिसे आरपीएफ की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बाद में अहिरौली बाजार निवासी लाडली खातून को उनका बैग,जिसमें रेडमी मोबाइल फोन सहित लगभग ₹12,000 मूल्य का सामान था, विधिवत सुपुर्द किया गया। वहीं आरपीएफ पोस्ट छपरा ने भी एक सराहनीय कार्य करते हुए सूरत से जौनपुर यात्रा कर रहे यात्री सैफ अली का ट्रेन में छूटा बैग सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंपा। बैग में कपड़े एवं ड्राई फ्रूट सहित लगभग ₹8,000 मूल्य का सामान सुरक्षित पाया गया। इन सभी मामलों में रेलवे हेल्पलाइन 139 एवं आरपीएफ कर्मियों के समन्वित प्रयासों से यात्रियों को उनका खोया हुआ सामान सकुशल वापस मिला। सामान प्राप्त करने के बाद यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल की ईमानदारी,संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। रेलवे सुरक्षा बल निरंतर यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और "यात्री सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता" के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विश्वास और सुरक्षा का वातावरण मजबूत कर रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News