UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डा हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत

Updated on: 23 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के सुगुरदीपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी के आवास पर शुक्रवार की देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह का आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत किया गया स्वागत समारोह में बोलते हुए जिले के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ एन के सिंह ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने डॉ हरेन्द्र सिंह को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी का पदभार दिया है।इससे काफी मजबूती मिलेगी।मुंबई से आये उद्यमी प्रवीन सिंह तथा राहुल सिंह ने कहा कि डॉ हरेन्द्र सिंह को संघटन को चलाने तथा उसे मजबूत बनाने की क्षमता है।उन्हें जो भी दायित्व मिला उन्होंने उसका जिम्मेदारी से निर्वहन किया।कार्यक्रम को जिले के वरिष्ठ ऑर्थो चिकित्सक डॉ सुबाष सिंह, समाजसेवी आशुतोष सिंह,डॉ अखिलेश सिंह,शशिकांत पाठक,आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने कहा कि डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने विधायक के कार्यकाल में काफी विकास के कार्यो को करवाया था।उसी तरह से वह आईएमए को भी मजबूत बनाएंगे।कार्यक्रम का संचालन मुन्ना ने किया इस मौके पर संतोष सिंह,हर्षित सिंह,संजय सिंह बबलू,सनी सिंह,हरेन्द्र सिंह,पुनीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News