विवेक राय की खास रिपोर्ट
दानगंज चोलापुर के गांवों को मिलेगा लाभ
दानगंज । चन्दौली सांसद और केबिनेट मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय की पहल से चन्दौली लोकसभा में तीन नये पावर हाउस बनने है चोलापुर के बबिआव -चाही के बीच नया पावर हाउस बनने जा रहा है जिससे लगभग चालीस गांवों को फायदा मिलेगा और बिजली की समस्या से छुटकारा भी होगा SDO चोलापुर अमित कुमार के अनुसार लगभग पांच करोड़ की लागत में नये पावर का निर्माण होगा जिसकी जमीन बबिआव-और चाही के बीच चिंहित कर विभाग को जल्द मिल जायेगी।विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने चोलापुर उपकेंद्र पर बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए चौपाल लगाई और कहा कि चोलापुर की जनता कै बिजली की समस्या का आगे सामना न करना पडे इसके लिए जल्द ही एक और नये पावर हाउस का निर्माण प्रस्तावित है उसके लिए जमीन चिन्हित कर निर्माण प्रारंभ होगा। । चौपाल में SDO बिजली अमित श्रीवास्तव भी ने बताया कि लगभग पांच करोड़ की लागत से 5Mhv क्षमता का होगा जिसके निर्माण की पत्रावली भी प्राप्त हो गरी है 2024 से पहले बनकर तैयार भी हो जायेगा।
प्रस्त्रावित नये पावर हाउस के धंधे से धौरहरा,नियार,भदवा और दानगंज फिडर के लगभग चालीस गांवों की विधुत आपुति इसी पावर हाउस से होगी।दो जगहों से हटेगा हाईटेंशन तार
दानगंज। सांसद विधुत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय के अनुसार सांसद चंदौली डा पांडेय की पहल से संभवतः पहली बार सांसद निधि से हाइटैशन तार दो जगह नियार स्थित प्राथमिक विद्यालय और दानगंज में लोचन सेठ के मकान के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार हटाया जायेगा।जिसका स्टीमेट का भुगतान सांसद निधि से होगा।
चौपाल मे सुभाषचन्द्र सिंह,डा के के चौबे, प्रमोद पाण्डेय, राजीव पांडेय राहुल चौबे सहित दर्जनों उपस्थित रहे