विवेक राय की खास रिपोर्ट
*कछवांरोड।* मिर्जामुराद बाजार में सोमवार की दोपहर भुर्जी (भोजवाल) समाज का एक दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता (भोजवाल) व विशिष्ठ अतिथि शेषधर गुप्ता भोजवाल राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ एवम व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरियावा व विशिष्ट अतिथि अर्जुन गुप्ता भोजवाल आए और समाज को जागुरूक किया। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष ने बताया की समाज को जागरूक करना हम सब की जिम्मेदारी है समाज का विकास तभी हो सकता है जब समाज शिक्षित और जागरूक हो।और भोजवाल सरनेम पर चर्चा हुआ हम सभी लोग भोजवाल सरनेम अपने बच्चे आईडी में जरूर बनाएंगे इस पर जोरदार समर्थन हुआ और आयोजक गौर ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता भोजवाल को ब्लॉक आराजी लाइन का संरक्षक बनाया गया इस बीच शिवानंद गुप्ता भोजवाल को भोजवाल समाज का आराजी लाइन के अध्यक्ष बनाया गया।कार्यक्रम में मौजूद हनुमान भोजवाल, राजकुमार भोजवाल, रतन भोजवाल, मनोज भोजवाल, दिलीप भोजवाल, प्रेम भोजवाल, सुभाष भोजवाल, विजय भोजवाल, संतोष, वंशम भोजवाल, दीना भोजवाल, चंदन भोजवाल, बसंत भोजवाल, चंचल भोजवाल प्रतापगढ़, शीतला भोजवाल, अमित भोजवाल, बृजेश भोजवाल प्रकाश भोजवाल आदि सैकड़ों भुर्जी भोजवाल समाज के लोग मौजूद रहे।