पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर। मदरसा रियाजुल उलूम मछलीशहर में महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक सर सैयद अहमद ख़ान की जयंती पर “सर सैयद डे” बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर हाजी इमरान उर्फ बकरीदू खान ने की। इस अवसर पर उन्होंने सर सैयद अहमद ख़ान के जीवन, शिक्षा के प्रति उनके योगदान और समाज सुधार के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर सैयद का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। शिक्षा ही हर व्यक्ति की उन्नति का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर हाजी इमरान उर्फ बकरीदू खान ने जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल,पेन,रबर,कापी,वितरित किए, जिससे उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की।मदरसे के शिक्षकों और छात्रों ने भी सर सैयद अहमद ख़ान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।