संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान चार अभियुक्तों द्वारा अनावश्यक वाद-विवाद करने,जमीनी विवाद कर फौजदारी होने व नशे की हालत में बीच सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों से वाद विवाद करने और समझाने पर ना मानने पर चारों अभियुक्तों को शान्तिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चारों अभियुक्तों के नाम क्रमशः अंकित दुबे पुत्र अशोक दुबे निवासी दुबौली पोस्ट ओरा थाना बेलांव जिला भभुआ कैमूर बिहार दूसरे का हर्ष गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी बाग परिहार सिंह थाना चेतगंज, तीसरे का प्रियांशु गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी बाग बरियार सिंह थाना चेतगंज, चौथे का संदीप पटेल पुत्र लाल जी पटेल निवासी छोटा लालपुर खजुरी थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी बताया गया।चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,उ0 नि0 अंकिता कुमारी, हे0का0 गोपाल सिंह,का0 पुनीत कुमार,का0 संजय प्रताप,का0 दीपक कुमार चौधरी,का0 अभिषेक यादव,का0 रामकेश आदि शामिल रहे।