UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सोशल ऑडिट से योजनाओं के प्रति जनमानस का होगा जुड़ाव* हीरालाल

Updated on: 15 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* ग्राम सभा सोशल ऑडिट से योजनाओं के प्रति जनमानस का जहां जुड़ाव होगा वहीं विकास कार्यो की प्रगति जनसामान्य में दिखने लग जायेगा।

   उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त मुख्य विकास अधिकारी ने व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सोशल ऑडिट हेतु दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी।

        वहीं मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत हकदारिया एवं सोशल ऑडिट के प्रारूपों के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव ने सोशल ऑडिट की संरचना तथा सोशल ऑडिट टीम सदस्यों की भूमिका के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। 

         इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी,राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक, सुरेश तिवारी, रिटायर्ड आचार्य शिवप्रकाश, तकनीकी सहायक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, टीम सदस्य शशिकांत भास्कर, सोनी गौतम, नगीना देवी, सुनीता शर्मा, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवबाबू, ज्ञानचंद वर्मा, राजीव कुमार, ममता देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड धानापुर और चन्दौली सदर से तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड बड़ागांव और काशी विद्यापीठ से चयनित सोशल ऑडिट टीम के 126 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News