UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मारवाड़ी हास्पिटल से कूट रचना करके 67 लाख रुपए फ्रॉड करने वाला अभियुक्त को थाना दशाश्वमेध पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 33/2023 धारा 408, 420, 467,468,471, 120 बी भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त 1. मृदुल सेन पुत्र शंकर प्रसाद सेन निवासी बी 54 चतुर्थ तल C/O जसवीर सिंह गली नं0 9 शशि गार्डेन मयूर बिहार फेज-01 नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष को दिनांक 29.04.2024 को लक्ष्मणपुरा गोदौलिया थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री गौरव पाण्डेय,उ0नि0 श्री शुभेन्दु दीक्षित (क्राइम टीम प्रभारी),का0 देवेन्द्र यादव, थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News