UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उगते सूर्य को छ्ठ व्रती महिलाओं समेत आस्थावानो ने दिया अर्ध्य ।*

Updated on: 15 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

रिपोर्टर अतुल सोनी

 

चोलापुर आस्था के महापर्व छठ पुजा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर उदयीमान सूर्य भगवान भास्कर को छ्ठ व्रती महिलाओं समेत आस्थावानों ने दिया अर्ध्य । क्षेत्र के मां भगवती धाम बसाव गोसाईपुर पलही पट्टी दानगंज, नियारडीह के मां वनस्पती घाट, समेत महदां, मंगोलेपुर , अजगरा , धरसौना, कटारी, टीसौरा, लखनपुर , लाखी के छ्ठ घाट व अमृत सरोवर एवं तालाब स्थीत छठ कर रही छ्ठ व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर विधि पूर्वक पूजन अर्चन किया । मान्यता के अनुसार छ्ठ माता से मनोकामना पूर्ण होने एवं मनोकामना करते हुए छठ व्रती महिलाओं ने छठी मंगल गीत गाते हुए शुक्रवार की भोर में गाजे बाजे के साथ छठ घाटो पर पहुंची । छ्ठ घाटों एवं तालाबों के पानी में उतर कर भगवान भास्कर उगते सूर्य के इंतजार में पानी में खड़ी रही । उगते सूर्य की लालीमा देख हर्षित छ्ठ व्रती महिलाओं समेत आस्थावानो में उदय होते सूर्य भगवान भास्कर को देखने की होड़ सी लगी रही ।सूर्य की लालीमा जितना बढ़ते जा रहा थी उतने ही हर्ष के साथ गाजे बाजे एवं पटाखों की अतिशबाजी बढ़ते जा रही थी, घाटों पर छठी मंगल गीत की गूंज बढ़ते जा रही थी । उगते सूर्य को अर्ध्य देन के साथ ही चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पुजा का समापन हुआ ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News