UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अब मोबाइल वायरलेस से लैस होंगे पुलिसकर्मी, वाराणसी में पुस टू टाक ओवर सेल्यूलर सिस्टम का ट्रायल लांच, सुरक्षित होगा कम्युनिकेशन* 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी।* प्रदेश सरकार पुलिस की संचार व्यवस्था को बेहतर व सुरक्षित बनाने को लेकर गंभीर है। इसी क्रम में वाराणसी में वायरलेस के साथ मोबाइल वायरलेस ( पुस टू टॉक) का परीक्षण किया गया। इससे पुलिस का कम्युनिकेशन सुरक्षित होगा। वहीं इसके अनगिनत फायदे हैं। इससे क्राइम कंट्रोल में आसानी होगी। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। 

 

वाराणसी जोन में मोबाइल वायरलेस तकनीक परीक्षण होगा। अधिकारियों ने बताया कि इससे वन टू वन, वन टू मेनी कम्युनिकेशन हो सकता है। इसके अलावा जीओ फेंसिंग, जीओ टैकिंग समेत अनगिननत फायदे होंगे। मोबाइल सेट पर वायरलेस सेट के सारे फंक्शन को एक्टिव किस तरह कर सकते हैं, उसका यह एक उदाहरण है। कहा कि यह क्लाउड बेस्ड आर्किटेक्चर है। अभी इसे देखा जाएगा कि यह सुरक्षा मानकों को पर खरा उतर रहा है कि नहीं। इसमें एईएस 256 सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है, जो सुरक्षा का सर्वोच्च मानक है। एजेंसियों से सर्टिफिकेशन करने के बाद ही इसे लांच करने पर निर्णय लिया जाएगा। बताया कि इसके जरिये फोटो, लाइव वीडियो भेज सकते हैं। इसको जेब पर लगाया तो बाडी वार्न कैमरे की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

 

पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि इस एप्लिकेशन को विथ ड्यू अथराइजेशन एक्टिवेट किया जाएगा। यह सबके लिए नहीं होगा। जिसको अनुमति दी जाएगी, वही इसे डाउनलोड कर पाएगा, दूसरा कोई इसे डाउनलोड नहीं कर सकता। कहा कि यह एक लांग कास्ट सल्यूशन है। इसके लिए अलग से हार्डवेयर अथवा टावर लगाने की जरूरत नहीं है। फिलहाल इसका जीरो कास्ट पर ट्रायल किया जा रहा है। पुलिस वायरलेस सिस्टम चलता रहेगा। ट्रालय के अनुभव के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News