संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ द्वारा इस वर्ष सेवानिवृत हो रहे पूर्व प्राचार्य कृषि अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर संत कुमार सिंह की अधिवर्षता पूर्ण होने पर उन्हें शनिवार को सम्मान पूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर कृषि अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष व कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मनीष सिंह ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का जीवन केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं होता है, बल्कि वह अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से अनगिनत जीवनो को संवारते हैं। पूर्व प्राचार्य संत कुमार सिंह का समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। श्री संत कुमार सिंह संगठन के एक सच्चे सिपाही के रूप में हम लोगों को हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। सेवानिवृत्ति आपके कार्य काल का अंत नहीं है, बल्कि आपके अनुभव और उपलब्धियो के गौरवमयी सफर का नया अध्याय हैं। हम सभी राजर्षि परिवार के प्राध्यापकगण आपके उत्तम स्वास्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हैं और करते रहेंगे। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिकेश सिंह (पूर्व कुलपति) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अवधेश सिंह (पूर्व प्राचार्य) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मनीष सिंह कार्यवाहक प्राचार्य ने किया। इस समारोह में कॉलेज में कार्यभार ग्रहण किये नवागत प्राध्यापकों मे डॉ नवीन (अंग्रेजी विभाग), डॉ प्रवीण (रसायन विज्ञान विभाग), डॉ पूजा सिंह (वाणिज्य विभाग) का भी स्वागत एवं सम्मान शिक्षक संघ द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह (अध्यक्ष शिक्षक संघ), प्रोफेसर सुबोध सिंह (मंत्री शिक्षक संघ) तथा डॉ मनोज सिंह (कोषाध्यक्ष शिक्षक संघ) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रश्मि सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रो.सुबोध कुमार ने किया। इस अवसर प्रो.एनपी सिंह, प्रोफेसर संजीव सिंह,प्रो.अजय प्रकाश,प्रो.राघवेन्द्र,प्रो. आलोक सिंह, प्रो. प्रज्ञा पारमिता, सहित बड़ी संख्या में संगठन के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे