अतुल राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर,वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज पेस इमाम साहब के साथ तमाम मुसलमानों ने सुबह 8:00 बजे नमाज अदा कर ईदगाह में दुआ ए अर्फा,विश्वशांति,सौहार्द और बरकत की कामना के साथ अकीदत मंदो ने देश में आपसी भाईचारा और एकता के लिए दुआ मांगी गई। चोलापुर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में चोलापुर,फकीरपुर,चमरहा बाजार,धरसौना,दानगंज,आयर,सहित सभी मस्जिदों में शांति पूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुआ।कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की अपील की।चोलापुर मस्जिद के हाजी समुसुद्दीन ने कहा कि घर के अंदर ही कुर्बानी करें और सड़क पर नमाज न पढ़ें। नमाज पढ़ने में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त दिखा चोलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी व अजगरा चौकी प्रभारी,दानगंज चौकी प्रभारी,गोसाईपुर चौकी प्रभारी,मुर्दहा चौकी प्रभारी,चंदापुर चौकी प्रभारी मनीष पाल अपने हमराही के साथ चमरहा, गोपपुर,आदमपुर,फकीरपुर का चक्रमड़ करते हुए क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए लोगो को दी बधाई।