UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगरीय विद्युत वितरण मंडल (वेसू)- प्रथम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में फर्जी हस्ताक्षर से जारी करा दिए तीस करोड़ के टेंडर ||

Updated on: 23 July, 2026

 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी :- नगरीय विद्युत वितरण मंडल (वेसू)- प्रथम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में फर्जी हस्ताक्षर से लगभग तीस करोड़ रुपये के टेंडर जारी करा देने का मामला सामने आया है | बताया जा रहा हैं की ये निविदाएं कार्यालय के टेंडर लिपिक के फर्जी हस्ताक्षर से जारी की गई ,दो वर्षों से चल रहे इस खेल का खुलासा टेंडर लिपिक की शिकायत पर हुआ है इस प्रकरण में कार्यालय के ही कार्यकारी अधिकारी पर आरोप लगा हैं | फर्जी हस्ताक्षर से जारी टेंडर की राशियां अलग-अलग हैं टेंडर अलग तिथियों में जारी हुए | संबंधित फाइलों पर टेंडर बाबू (कार्यकारी सहायक) अजय कुमार गुलशन की जगह किसी दूसरे से हस्ताक्षर कराए गए हैं | अधीक्षण अभियंता को दिये शिकायती पत्र में अजय गुलशन ने कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है | प्रकरण की शिकायत ऊर्जा मंत्री और कारपोरेशन के चेयरमैन तक पहुंची गई है एमडी ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है | शिकायत पत्र के अनुसार अजय को निविदा कार्य आवंटित किए गए हैं जबकि अजय का काम कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार संपादित करा रहे हैं इसके लिए अजय के डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग किया जा रहा है ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News