UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भठौली से अयोध्या के लिए निकाली गई 'सनातन धर्म पदयात्रा'

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में स्थित भठौली ग्राम सभा में आज 'सनातन धर्म यात्रा' का शुभारंभ हुआ। भठौली ग्राम सभा में स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह पदयात्रा सनातन धर्म के सशक्त गठन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से अयोध्या धाम तक जाएगी।इस विशाल पदयात्रा का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया मिर्जापुर कर रहे हैं। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,जिनमें वाराणसी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा और मंडल अध्यक्ष पूनम पंडित शामिल थे,उपस्थित रहे।साथ में गौतम मिश्रा बल्लू,सोफी पाठक,निर्मला पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे।यात्रा शुरू करने से पहले,पदयात्रियों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद 'जय श्री राम' और 'सनातन धर्म की जय' के उद्घोष के साथ पदयात्रियों का जत्था अयोध्या की ओर बढ़ा।सैकड़ों समर्थकों की लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार एस्कॉर्ट किया जा रहा है।पुलिस बल की मौजूदगी यह सुनिश्चित कर रही है कि श्रद्धालुओं को मार्ग में किसी भी प्रकार की ट्रैफिक या अन्य समस्या का सामना न करना पड़े और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य की ओर अग्रसर रहे। क्षेत्रीय जनता द्वारा यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर पदयात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News