UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अजगरा विधायक टी0राम ने पीएचसी हरहुआ का किया अवलोकन

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। पीएचसी हरहुआ का रविवार को अवलोकन करने पहुँचे अजगरा विधयक टी0 राम ने ओपीड़ी सहित वार्ड की व्यवस्था के साथ नवनिर्मित रैन बसेरा सहित कर्मचारी आवास का अवलोकन किया। ग्राम प्रधान अनवर उर्फ अन्नू सहित कर्मचारियों से व्यवस्था से बाबत जानकारी ली और मरीजों से उनका हाल चाल जाना। महिला चिकित्सक मनु चतुर्वेदी ने दवा की उपलब्धता सहित,वैक्सीन,टीका (कोल्ड चेन)जांच सहित अन्य जानकारियां दी।विधायक ने कहा कि मरीजों को दवाएं व उपचार स्वास्थ्य कर्मचारी सेवा की भावना के साथ करें।विधायक निधि से नवनिर्मित रैन बसेरा के निर्माण कार्य को देखा जहाँ प्रधान व कर्मचारियों ने बंदरो से सुरक्षा को लेकर जाली लगवाने की जानकारी दी। साथ ही अस्पताल परिसर का गहन अवलोकन के बाद कर्मचारी आवास का अवलोकन किया। जर्जर आवास को तथा बंदरो के आतंक को गम्भीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही जाली व आवास का जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा।पीएचसी अवलोकन के बाद लाल भाला तालाब(अमृत सरोवर)का अवलोकन किया। ग्राम प्रधान हरहुआ ने अवगत कराया कि मॉडर्न तालाब के लिए कार्ययोजना बनी है प्रथम चरण में इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है बजट के अभाव में अन्य कार्य ठप पड़ा हुआ है। तालाब के घाट का जीर्णोद्धार,सुंदरीकरण,बाउंड्री,पौधरोपण का कार्य प्रस्तावित है। विधायक टी0 राम ने कहा कि बजट के अभाव में कोई कार्य प्रभावित नहीं होगा समय से कराने का प्रयास जारी रहेगा।अवलोकन के दौरान प्रधान हरहुआ अनवर उर्फ अन्नू ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News