संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
हरहुआ। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के बाबतपुर-वाराणसी मार्ग स्थित गड़वा चौराहे पर अनियंत्रित महिंद्रा पिकप ने बाइक व साइकिल में टक्कर मारकर डिवाइडर क्रॉस के बाद चारपहिया में टकराई। जिससे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।अनियंत्रित पिकप के टक्कर में बाइक सवार विश्वजीत उम्र 25 वर्ष निवासी काजीसराय हरहुआ व साइकिल सवार सर्वेश कुमार पांडेय उम्र 47 वर्ष निवासी खरकपुर,झझौर,फूलपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पिकप डिवाइडर क्रॉस कर एयरपोर्ट से वाराणसी जा रही टाटा जेस्ट में टक्कर मार दी जिससे चारपहिया वाहन का नुकसान हो गया। घटना के बाद पिकप चालक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल कराकर पिकप को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।