संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -निपटान का करार के दौरान 18 जून 2026 को रामवृक्ष पुत्र हिंगू निवासी मकान नंबर 21/39 एस. पैगंबरपुर थाना सारनाथ वाराणसी जिनकी पहचान अनिल कुमार पाल अधिवक्ता द्वारा की गई।वहीं मुन्नालाल पुत्र बुट्टन उर्फ बुटु निवासी ग्राम टिकरी मुड़ादेव थाना रोहनिया जिला वाराणसी जिनकी पहचान सरफराज अली अधिवक्ता द्वारा की गई। उपरोक्त दोनों के बीच करार हुआ। चूंकि इसके पक्षकारों के मध्य विवाद और मतभेद हो गया था और दिनांक 21.11.2011 को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष परिवाद संख्या 6233/ 2012 राज्य बनाम मुन्नालाल एवं दिनांक 30.01,12 को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष परिवाद संख्या 1688/2012 मुन्नालाल बनाम रामवृक्ष दायर की गई थी। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी द्वारा प्री लिटिगेशन वाद संख्या 1305 सन 2026 दिनांक 06.04.2026 को पारित आदेश द्वारा यह मामला निर्दिष्ट किया गया था कि पक्षकारगण तौहीद खान उनके मध्यस्थ के रूप में कार्य करेंगे। मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान06.04.26 से दिनांक 18.06.2026 तक बैठकें हुई और पक्षकारगण उपस्थित रहे। मतभेदों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ के द्वारा समाधान कर लिया गया है।पक्षकारगण यह पुष्टि करते हैं कि उन्होंने मध्यस्थ की उपस्थिति में से स्वेच्छया और अपनी स्वतंत्र इच्छा से से बिना जोर या दबाव के निपटान का करार किया है। पक्षगणो द्वारा आपसी विवाद को आपस में सुलझा लिया गया है।यह कि उभय पक्ष के मध्य आपसी समझौता मु 40,000/(चालीस हजार रुपए)में तय हुआ है। द्वितीय पक्ष मुन्नालाल द्वारा प्रथम पक्ष रामवृक्ष को कुल40,000/(चालीस हजार रुपए)आज दिनांक18.06.2026 गुरुवार को दे दिया गया है ।अब उभय पक्ष के मध्य कोई बकाया शेष नहीं रह गया है, और ना ही कोई विवाद शेष रह गया है। इस करार पर हस्ताक्षर करके पक्षकारगण यह बयान करते हैं कि वाद संख्या 1305/ 2026 के संबंध में एक दूसरे के विरुद्ध उनका अब कोई दावा या मांग नहीं रह गया है और मध्यस्थता की प्रक्रिया के माध्यम से इस संबंध में इसके पक्षकारों ने विवादों और मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटा कर करारनामे पर अपना हस्ताक्षर कर