UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना सिन्धोरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त जय प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.04.2024 को थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गरथमा बाजार के पास से मु0अ0सं0 63/2024 धारा 363/366 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जय प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र पंचम, नि0 डा0 उषा गुप्ता वाली गली, महमूरगंज, थाना भेलूपुर, वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर, कब्जे से अपहृता/पीड़िता को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह अपहृता से 03 वर्ष से प्रेम करता है और बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से भगा ले गया था और आज इस मंदिर में शादी करने के लिए आया था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजय कुमार यादव,हे0का0 दयाराम यादव,म0आरक्षी अंजू, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News