अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत करोमा तथा कुरौली मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ ।चौपाल मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि शासन का जनता के दरवाजे पर आना ही ग्रामचौपाल की सार्थकता है।एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह ने चौपाल मे उपस्थित ग्रामवासियो को शासकीय योजनाओ की पात्रता व अन्य शर्तो के बारे मे विस्तार से बताया।ग्राम प्रधान अलका यादव ने कहा कि ग्रामपंचायत मे हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओ से लाभान्वित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।चौपाल मे अधिकारियो ने लोगो से उनकी समस्याएँ पूछी और सेक्रेटरी चंद्रबलीराम से मौके पर ही उनका निस्तारण कराया।मौके पर उपस्थित एडीओ कृषि,आंकिक रवीन्द्र यादव तथा हथकरघा विभाग से आये ओमप्रकाश वर्मा ने अपने अपने विभागों की योजनाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।कुरौली मे ग्रामचौपाल मे सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव,ग्रामप्रधान सुभाष चंद्र भारती,बोरिंग टेक्नीशियन अजय सिंह तथा सुनील भास्कर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणो की शिकायतो पर विचार करके नियमानुसार लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया।ग्रामप्रधान प्रतिनिधि भगत सिंह यादव ने आगंतुक अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।