संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0198/2026 धारा 87,137(2) बी०एन० एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आदित्य राय पुत्र प्रमोद राय निवासी दुमितवा थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दिनांक 08.07.2026 को समय करीब 23.17 बजे, थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत धनपत्ती इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अपहृता पीड़िता उम्र करीब 14 वर्ष को सकुशल बरामद कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक 21.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना चोलापुर पर, प्रतिवादी द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत करते हुए उ0नि0 पुरुषोत्तम लालजी द्वारा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पुरुषोत्तम लालजी,हे0का0 अरविन्द यादव,का0 विकास सिंह,म0का0 विमला थाना चोलापुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।