लेखपाल संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज लेखपाल संघ के तत्वावधान में राजस्व निरीक्षक संजय राय के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सौरभ कुमार ने की, जबकि संचालन विकास केशरवानी ने किया। समारोह में वक्ताओं ने संजय राय के लंबे प्रशासनिक कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की समारोह के विशिष्ट अतिथि सदर तहसीलदार आशीष सिंह रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिलामंत्री रामप्रताप सिंह, पवन सिंह, ऋतुराज चौधरी, श्याम सुंदर यादव, बृजकिशोर यादव, सनंदन भट्ट, प्रीति सिंह, नीतू सिंह, तनु प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष ई. विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया 1: सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित लेखपाल संघ इज़ी विकास सिंह अध्यक्ष, विवेक सिंह मंत्री, ऋतुराज चौधरी, रिंकू साहू पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथियों के साथ राजस्व निरीक्षक संजय राय का सामूहिक छायाचित्र।