UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिल्वर ग्रोव स्कूल में 'युगांतर' दो दिवसीय प्रदर्शनी का दूसरा दिन रहा विशेष-

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सिल्वर ग्रोव स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी 'युगांतर' के दूसरे दिन विद्यार्थियों की रचनात्मकता,नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए. एन. सिंह BHU ( समाजशास्त्र विभाग),विशिष्ट अतिथि शारदा नन्द श्रीवास्तव हेड हिंदी विभाग,महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसी रहे।अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशिका प्रबंधक रचना श्रीवास्तव एवं मोहित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। दूसरे दिन आयोजित झांकी प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।विद्यालय के चारों हाउसों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विषयों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं।प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ( टैगोर हाउस) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि शिवाजी हाउस व शास्त्री द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूरे वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए शास्त्री हाउस को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सभी बच्चों को हर विषय एवं हर क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के अनुसार अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए गए,जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।'युगांतर' प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच,टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा,जिसे अभिभावकों,शिक्षकों और अतिथियों ने सराहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News