UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रधानमंत्री आवास मे शतप्रतिशत द्वितीय किस्त जारी करायें : बीपी वर्मा

Updated on: 23 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी।स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को आहूत बैठक में विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गई ।समीक्षा मे पीएम आवास की खराब प्रगति और मनरेगा कार्यो मे लापरवाही पर ज्वाइंट बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा ने संबंधित कर्मचारियो को फटकार लगाई और प्रगति न होने की स्थिति में कार्यवाही की चेतावनी दी।बीडीओ हरहुआ ने खेल का मैदान,अंत्येष्टि स्थल,आँगनबाड़ी केन्द्र इत्यादि की भी समीक्षा की और सभी परियोजनाओ को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने सभी सचिवो को रेट्रोफिटिंग सर्वे के बारे मे विस्तार से बताया तथा प्रत्येक ग्रामपंचायत मे कूड़ाघर बनाने हेतु निर्देशित किया।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सभी सचिवो को सोशलआडिट की आपत्तियो का अनुपालन आख्या मय साक्ष्य के तीन दिन के भीतर कार्यालय मे जमा करने का निर्देश दिया।बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता ने पंचायत सहायको को अवशेष आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अंत्योदय कार्ड धारको पर विशेष रूप से फोकस करने पर बल दिया।बैठक मे गौरव विश्वकर्मा,महेंद्र प्रताप सिंह,मिथिलेश श्रीवास्तव,अभिलाष कुमार,सौरभ श्रीवास्तव,चंदा सिंह,चंद्रबली राम,सुयश श्रीवास्तव,संजय गुप्ता,चंचल रेड्डी,रवीन्द्र यादव आँकिक,तकनीकी सहायक एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,चैतन्य पाठक,हरिश्चंद्र भारती मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News