UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मा. प्रधानमंत्री के जनपद वाराणसी में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कमिश्नरेट वाराणसी एवं वाह्य जनपदों से आये हुए अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन जैन एवं अपर पुलिस महिनिदेशक सुरक्षा श्री रघुवीर लाल द्वारा पुलिस लाईन्स कमिश्नरेट वाराणसी में मा. प्रधानमंत्री जी के जनपद वाराणसी में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कमिश्नरेट वाराणसी एवं वाह्य जनपदों से आये हुए अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया। उक्त ब्रीफिंग के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ) के।। एजिलरसन, जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस. चन्नप्पा, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी श्री ओ.पी. सिंह, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री श्याम नारायण सिंह, पुलिस उपायुक्त गोमती श्री मनीष कुमार शान्डिल्य, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री चन्द्रकान्त मीना, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त सहित कमिश्नरेट वाराणसी एवं वाह्य जनपदों से आये हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।उक्त ब्रीफिंग में मा० प्रधानमंत्री भारत महोदय के कमिश्नरेट वाराणसी में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News