UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण शिविर के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --काशी विद्यापीठ के नरउर मिसिरपुरा ग्राम समाज में चल रहे दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण शिविर के समापन पर शिविर में आए हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरउर मिसिरपुरा ग्राम समाज के ग्राम प्रधान गामा प्रसाद सिंह ने कहा कि गांव के विकास में यह कड़ी जहां स्वरोजगार प्रदान करेगी वहीं आसपास के लोगों के लिए बेहतर स्वाद भी मिलेगी। खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भूमिका इस दिशा में अत्यंत सराहनीय रही। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में खाद्य प्रसंस्करण विभाग का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस मौके पर जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि जब फल और सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं, उस समय उसे संरक्षित करके खाद्य पदार्थ बनाकर सभी प्रशिक्षित कल के उद्यमी अच्छे मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में भावी उद्यमियों को ग्राम प्रधान, जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल,सुपरवाइजर अरुण कुमार व मीरा जायसवाल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर के समापन पर पंचायत सदस्य एवं स्थानीय वरिष्ठ जनों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन खाद्य प्रसंस्करण सुपरवाइजर अरुण कुमार सिंह ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News