संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अलीम हाशमी की रिपोर्ट
चन्दौली पीडीडीयू युवा राष्ट्र निर्माण और तकनीकी क्रांति का आधार है भाजपा विधायक रमेश जायसवाल,
आज दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब चंदौली के द्वारा किया गया ।प्रदर्शनी में जनपद से विभिन्न विद्यालयों के 140 छात्रों ने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा मॉडलों का मूल्यांकन किया गया । प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली श्री जयप्रकाश के द्वारा छात्रों द्वारा लगाए गए मॉडल का अवलोकन किया गया और संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के माननीय विधायक रमेश जायसवाल जी के द्वारा छात्र-छात्राओं के मॉडल का अवलोकन करते हुए किया गया। प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की छात्रा आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि किसान इंटर कॉलेज बरहनी के सत्यम कुमार ने द्वितीय और नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के छात्र अंश गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा से डॉक्टर नीरज सिंह तथा अमित कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर), राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौली से श्री देवा रॉय एवं सुश्री चेतना कौशिक रही। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह समन्वयक जिला विज्ञान क्लब चंदौली के द्वारा किया गया। डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल मूसाखांड, हरेंद्र नाथ यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल, उदितपुर सुर्रा, डॉक्टर रामबचन यादव ने जनपद से उपस्थित प्रतिभागियों का पंजीकरण और व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर कॉलेज के मयंक मोहन सिंह, रमेश कुमार सिंह, शैलेंद्र पटेल, आनंद शर्मा तथा फिरोज खान की सक्रिय भूमिका रही।