UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए नोडल को दी गई प्रशिक्षण

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर ब्लाक सभागार हरहुआ में नोडल प्रधानध्यापको को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार,नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0ए0 जावेद ने कहा कि समस्त बच्चों,किशोर व किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली काउंटर खोलकर खिलानी है। इसके लिए एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली 200 मिग्रा. तथा दो वर्ष से ऊपर एवं 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली 400मिग्रा.देनी है। दवा बच्चों को आंखों के सामने ही खिलाना है।भारत सरकार का उद्देश्य है कि देश को एनीमिया मुक्त भारत बनाना है।इसलिए साल में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चों के शरीर से कीड़े मर जाते हैं और बच्चा स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को समस्त सरकारी,निजी विद्यालयों में तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर यह दवा खिलाई जाएगी। छूटे हुए बच्चों को 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उनको आशा व आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर दवा खिलायी जाएगी है।इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव सहित समस्त नोडल प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News