UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामनगर में काशी नरेश के एतिहासिक दुलदुल का जुलूस निकाला गया

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर में काशी नरेश की मन्नत का दुलदूल का जुलुस सुन्नी जमात के द्वारा कल रात गोलाघाट इमामबाड़ा से निकल गया जिसमें क्षेत्र के सभी हिंदू मुस्लिम वा अन्य धर्म के लोग ने भाग लिया यह जुलूस हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता है रात्रि 8:00 बजे गोलाघाट से शुरू हुआ अकीदतमंद ने दुलदुल दूध पिलाया वा नीबू लेकर मन्नत मांगी जिनकी मन्नत पूरी उन लोगो ने चांदी का नींबू दुलदुल पर चढ़ाया जुलूस के आगे नोहा पढ़ते हुए चल रहे थे उसे समय का यह दृश्य शहीदे कर्बला की याद ताजा कर रहा था और लोगों की आंखें नाम हो गई थी बीच-बीच में या हुसैन या हुसैन के नारे लग रहे थे जुलूस का नेतृत्व कर रहे सुन्नी जमात के मुतवल्ली जमील खान उर्फ बाबू खान कर रहे थे जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए जहां काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी दुलदुल का जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरा जब रोड पर पहुंचा तो दुल्दुल को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ स्रधालु लोगो की काफी भीड़ थी या श्रद्धालुओं के बीच से होता हुआ पंचवटी पर जाकर दुलदुल का जुलूस संपन्न हुआ जुलूस में मुख्य रूप से हरिनारायण सिंह साजिद खान ताऊ अब्दुल्ला खान मुस्तफा फजल कामिल मिर्जा अखिल मिर्जा शाहरुख नंदलाल चौहान आरिज खान शमशाद खान पप्पू रियाज,अनु तस्लीम आरिफ शेरू कुलदीप सिंह वा नगर के तमाम वरिष्ठ लोग मौजूद थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News