संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे बैंक चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख बैंकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने केनरा बैंक, एसबीआई बैंक, ऑफ़ बड़ोदा सहित कई बैंकों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाखा प्रबंधकों से बातचीत कर सीसीटीवी कैमरे, सायरन व अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। इसी क्रम में टीम ने 162 वर्षों से संचालित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा का भी भ्रमण किया। वहां सहायक महाप्रबंधक से मुलाकात कर बैंक में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई और जरूरी निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्रा ने सभी बैंकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना कैंट को देने की अपील किया।