UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ से निकली विश्व शांति एवं कल्याण के लिए पैदल धम्म यात्रा नगर में पहुंची

Updated on: 13 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर मछलीशहर । सारनाथ से  निकली विश्व शांति के  कल्याण के लिए पैदल धम्म यात्रा रविवार को शाम को नगर स्थित फौजदार इन्टर कालेज में पहुंची। जगह जगह रोककर धम्म उपासकों ने  स्वागत किया भंते चंद्रिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से सौ भंते के साथ विश्व शांति  कल्याण के उद्देश्य से पैदल धम्म यात्रा  20 नवंबर से संकिसा के लिए निकला। चौथे दिन रविवार की शाम मड़ियाहूं, बड़ेरी होते हुए नगर के फौजदार इन्टर कालेज मछलीशहर पहुंचने पर धम्म  उपासक एवं अन्य लोगों ने धम्म यात्रा में भंते चंद्रिमा थेरो एवं  अन्य भंते को भी पुष्प एवं शाल देकर स्वागत किया।
 भंते चंद्रिमा थेरो ने कहा कि इस पैदल धम्म यात्रा निकालने का उद्देश्य विश्व में शांति एवं सभी मानव में आपसी भाईचारा कायम करना है। शांति से ही मानव का कल्याण होगा।धम्म यात्रा का स्वागत करने वाले संग्राम भारती जिलाध्यक्ष बसपा, रामफेर गौतम, संजय कुमार जायसवाल, डॉ अनिल पासवान,डॉ तेज बहादुर यादव, रघुनाथ प्रसाद, बाबूराम, गोविंद प्रसाद मास्टर सुशील कुमार, छोटे लाल, लाल साहब गौतम, इंद्रजीत, देवेंद्र गौतम, प्रभुनाथ, डॉ अशोक पंकज, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक डॉ रमाशंकर भारती, अमृतलाल कनौजिया रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News