UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मोंथा तूफान से बर्बाद हुई धान की फसलें, किसानों की उम्मीदें अब सरकार पर टिकीं

Updated on: 23 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर*

जौनपुर जफराबाद। बीते दिनों आए मोथा तूफान ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा और बारिश के कारण धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। सिरकोनी विकास खंड के कई गांवों में धान की अधिकांश फसल जमीन पर गिर गई है। कई किसानों ने कटाई के बाद धान खेत में सुखाने के लिए छोड़ा था, लेकिन लगातार बारिश से वह फसल भी भीगकर अंकुरित होने लगी है, जिससे किसानों की हालत दयनीय हो गई है बहरीपुर के अनिरुद्ध सिंह, बिनीत सिंह, वीरभानपुर के विजय मिश्र, कल्याणपुर के हल्दी यादव, खरचलपुर के मनोज यादव, राजेपुर के अमन मिश्र, गयासपुर के मृत्युंजय यादव और केशवपुर के बृजेश सिंह सहित अधिकांश बड़े किसान फसल बर्बादी से परेशान हैं। किसानों की आंखों में अपनी बर्बाद फसल देखकर आँसू छलक रहे हैं चारे का संकट गहराया धान के पुआल से किसानों के जानवरों को महीनों तक चारा मिल जाता था, लेकिन इस बार फसल खराब होने से पुआल भी नहीं मिल पाएगा। अब किसानों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। महंगे दामों पर भूसा खरीदना उनकी मजबूरी बनती जा रही है और वह भी बाहर से मंगवाना पड़ेगा सरकारी मदद की आस किसान अब सरकार की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा उपलब्ध कराएगा ताकि उनकी आजीविका फिर से पटरी पर लौट सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News