संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय
रामेश्वर। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी के आदेश के क्रम में विकासखंड सेवापुरी के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में पीटीएम (अभिभावक शिक्षक बैठक) संपन्न हुई। इस बैठक में विकास खंड स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण था। इस बैठक में अभिभावकों को निपुण लक्ष्य के प्रति उन्मुखीकरण किया गया,साथ ही साथ विद्यालय स्तर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे डीबीटी कन्या सुमंगला,संचारी रोग,स्वच्छता,सड़क सुरक्षा,पीएम पोषण योजना, आयरन गोली वितरण पर चर्चा किया गया। बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए यह बताया गया कि शिक्षा के द्वारा ही समाज एवं राष्ट्र को विकसित कर सकते हैं। प्राथमिक शिक्षा जितना प्रभावशाली होगा,आगे की शिक्षा भी उतना ही प्रभावशाली एवं विकसित होगा।
अभिभावकों के बीच यह आह्वान किया गया कि बच्चे परिवार,समाज एवं राष्ट्र के धरोहर हैं,उन्हें विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है। बच्चों को निपुण बनाने के लिए सभी अभिभावक शिक्षक संकल्पित हुए। इस बैठक में ए.आर.पी डॉ शिवकुमार मिश्र प्राथमिक विद्यालय घोंसिला Iए.आर.पी डॉ आलोक त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय गुड़िया,ए.आर.पी संजय कुमार गिरी उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शामिल हुए।