विवेक राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी।* निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अन्तर्गत गैर सहायतित निजी विद्यालयों में पढ़ रहे गरीब बच्चो की सहयोग राशि एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों से नही किया गया है। उपरोक्त समस्या के संदर्भ में स्कूल कल्याण एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक शिवपुर भरलाई स्थित एम डी शिक्षण संस्थान में आयोजित की गई, बैठक में स्कूल कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि सरकारी अधिकारियों की उदासीनता से संबिधान द्वारा प्राप्त समानता के अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। एक तरफ जहां बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चो को जूता, मोजा, बैग, किताब, ड्रेस के साथ ही मध्यांह भोजन दिया जाता है वही दूसरी तरफ मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को पिछले 4 वर्षों से सहयोग राशि के साथ ही स्कूलों को शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान भी सरकार द्वारा नही किया जा रहा है,जिसके कारण गरीबो की शिक्षा बाधित होने की संभावना बनी रहती है। स्कूल कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने उपरोक्त बैठक में बताया कि सिर्फ वाराणसी जनपद में सत्र 2022 - 23 तक कुल पंजीकृत 38880 छात्रों व 1315 विद्यालयों के कुल बकाया शुल्क प्रतिपूर्ति 54 करोड़ के सापेक्ष 465 स्कूलों को लगभग 32% का भुगतान सत्र 2022 - 23 तक हो पाया, शेष बचे विद्यालयों सहित कुल बकाया शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि लगभग 45 करोड़ के अतिरिक्त वर्तमान सत्र 2023 - 24 में कुल पंजीकृत लगभग 5678 बच्चो की शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि जोड़कर यह धनराशि लगभग 69 करोड़ के पास पहुँच रही है। स्कूल कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों एव स्कूलो के प्रबंधकों ने एक स्वर में यह बात कही की सरकार स्कूलो कि आर्थिक स्थिति एव समस्याओं को ध्यान में रखकर गरीब बच्चो की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति की बकाया राशि का आगामी मानसून सत्र में बजट के दौरान बजट की सरकार से मांग करके तुरन्त भुगतान सुनिश्चित करे जिससे आने वाले समय मे मान्यता प्राप्त स्कूलों की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सके, साथ ही गरीब बच्चो की शिक्षा बाधित न हो सके।
उपरोक्त बैठक में डॉ विजय मौर्य, जैनेन्द्र मौर्य, अभिषेक पटेल, सुनील मिश्रा, सच्चिदानंद देववंशी, गुलाली यादव, पुनीत पाण्डेय, राजेश सिंह, वीरेंद्र पटेल, श्यामबिहारी पटेल, प्रमोद मौर्य, विशु जी बरनवाल, संजीव सिंह गौतम, सुनील चौबे सहित अन्य स्कूल प्रबंधक उपस्थित रहे।