संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को घर से थैला लेकर अब नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत इस बार लाभार्थियों को बैग में भरकर राशन का वितरण किया जा रहा है।आज बरेमा व रामेश्वर गांव में स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान पर बैग का वितरण किया गया। बैग पर योजना के नाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है और मोदी सरकार की गारंटी के साथ पाच वर्ष तक निशुल्क वितरण के बारे में लिखा है।
उर्मिला देवी ने बताया हमारे यह कुल राशन कार्ड धारक 417 है जिसमे आज 310 कार्ड धारकों को बैग का वितरण किया गया।वही पात्र रेखा,सोनी देवी,गीता,कमला देवी,अरुणा देवी, उषा देवी,गायत्री देवी रामेश्वर के राजेश गौंड़ के अनुसार कुल 340 कार्डधारक हैं जिसमे 100लोगों को बैग वितरित किया गया। कल्लू गोस्वामी,प्रियंका देवी,संजय कुमार,सूरज गोंड सहित अन्य ने बताया सरकार द्वारा बैग मिल जाने से राशन घर तक ले जाने में सुविधा होगी।