विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख चोलापुर पंडित सतीश चौबे जी के 51 वे शादी के सालगिरह के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौबे जी की याद में उर्मिला मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज बाबतपुर नियार वाराणसी के कक्षा एलकेजी से कक्षा पाचवी तक सैकड़ों बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरण किया गया।उक्त अवसर पर श्री सतीस चौबे ने कहा कि जब भी विद्यालय परिवार या समाज में किसी भी को किसी तरह की जरूरत पड़ेगी तो उर्मिला मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निश्चित तौर पर उनकी मदद संस्था करती रहेगी।उक्त अवसर पर बच्चों के साथ उनके गार्जियन भी मौजूद रहे।प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉ पीके दुबे, प्रिंसिपल अभिलाषा चौबे, दिलीप चौबे, संजय पांडे, मनीष चौबे, धनंजय चौबे, रिचा मिश्रा, बंदना सिंह, गणेश चौबे, अरुण पांडे, रिचा चौबे, उषा यादव, मुक्ति नारायण चौबे कविता सिंह इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।