संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज सोमवार को लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12:00 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। जहां जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे हरहुआ, वाजिदपुर रिंग रोड से रखौना राजा तालाब, मिर्जामुराद औराई के रास्ते मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करेंगे। तत्पश्चात चुनार दुर्गा मंदिर के रास्ते पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम में परमहंस आश्रम चुनार मिर्जापुर में स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आश्रम में ही रात्रि विश्राम के बाद 21 जुलाई मंगलवार को आश्रम में आयोजित भण्डारा कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ चले जायेंगे। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष यादव डबलू एडवोकेट ने