UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वृहद वृक्षारोपण अभियान -कृषि विभाग ने किया पौधरोपण*

Updated on: 07 June, 2026

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

 

चौबेपुर-/वाराणसी -

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को चौबेपुर क्षेत्र के कई गांवों में कृषि विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार क्षेत्र के दरवेशपुर,छित्तमपुर व परानापुर में तकनीकी सहायक नीतीश कुमार ने किसानों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।इसी क्रम में कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने क्षेत्र के सुंगुलपुर,ढाका,राजवारी,भंदहां खुर्द गांव में पौधरोपण किया।इस दौरान ढाका के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार निषाद ,सुंगुलपुर में मनीष कुमार चौहान,राजवारी में ग्राम प्रधान व भंदहां खुर्द में जयनाथ दुबे सहित क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News